Ranchi News: सीएमपीडीआई के पूर्व जीएम पर हमले में छानबीन शुरू
रांची, जुलाई 25 -- Ranchi News: रांची। गोंदा थाना पुलिस ने कांके रोड के इंदिरा नगर निवासी सीएमपीडीआई के पूर्व जीएम व कारोबारी आलोक कुमार पर छुरे से हमले व हत्या की धमकी देने के मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आलोक के आवेदन पर केस दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस कॉल डंप के जरिए भी नकाबपोशों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। पूर्व जीएम के आवास पर शुक्रवार को देर रात डेढ़ बजे तीन नकाबपोश आ धमके थे। तीनों ने पहले उन्हें धमकाया, फिर कलाई पर छुरा से वार किया। जिससे वह जख्मी हो गए थे। इसके बावजूद उन्होंने बिछावन के नीचे रखे तलवार को निकाल कर हमलावरों को ललकारा तो सभी भाग निकले। यह भी पढ़ें- Rampur News: युवक पर चाकू से हमला, तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज बताया गया कि जिस समय घटना हुई, उस समय वे आवास में अकेले मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.