रांची, अक्टूबर 6 -- Ranchi News: रांची, संवाददाता। मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना में झारखंड के युवाओं को रोजगार शुरू करने के लिए लोन की सुविधा दी जाती थी। लेकिन तीन वर्षों से कल्याण विभाग केवल लोन स्वीकृत कर रहा है। लोन की राशि लाभुकों को जारी नहीं की जा रही है। राशि जारी करने की मांग को लेकर मंगलवार को बापू वाटिका के समक्ष झारखंड बेरोजगार युवा संघ के सदस्यों ने कल्याण विभाग के विरोध में प्रदर्शन किया। वर्ष 2023 के बाद विभाग केवल लोन की स्वीकृति कर रहा है। हजारों पात्र लाभुकों के आवेदन की स्वीकृति हो गई है, लेकिन अबतक अनुदान राशि नहीं मिली है। यह भी पढ़ें- Ranchi News: तीन वर्षों से सीएमईजीपी योजना का लाभ नहीं , प्रदर्शन किया युवाओं का कहना है कि राज्य के कई पिछड़े वर्ग के युवा और आमलोगों को राशि नहीं मिलने से विभिन्न प्रकार की परेशानियों...