रांची, अक्टूबर 23 -- Ranchi News: रांची। छोटानागपुर लॉ कॉलेज प्रबंधन की ओर से विधि संकाय में पीएचडी (सत्र 2026) के लिए औपबंधिक चयन सूची जारी हो चुकी है। जारी अधिसूचना के अनुसार कुल 16 अभ्यर्थियों का चयन पीएचडी प्रवेश के लिए किया गया है। चयनित अभ्यर्थियों के लिए प्रोविजनल नामांकन की तिथि 31 अक्तूबर तक निर्धारित की गई है। इसके अलावा, पीएचडी कोर्स वर्क की कक्षाएं 19 नवंबर से शुरू होंगी। मूल प्रमाणपत्र सत्यापन में अभ्यर्थियों को मैट्रिक, इंटरमीडिएट, एलएलबी, एलएलएम की अंकतालिकाएं व प्रमाणपत्र, यूजीसी-नेट/जेआरएफ प्रमाणपत्र, जाति/श्रेणी प्रमाणपत्र और प्रव्रजन प्रमाणपत्र (माइग्रेशन) की मूल प्रतियों के साथ-साथ दो सेट स्व-हस्ताक्षरित फोटोकॉपी कॉलेज कार्यालय में जमा करनी होंगी। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: पीएचडी नामांकन के लिए आज से दो नवंबर तक आवेदन...