रांची, अगस्त 13 -- Ranchi News: कांके, प्रतिनिधि। केंद्रीय मनोचिकित्सा संस्थान (सीआईपी) के आवासीय परिसर स्थित टाइप फोर क्वार्टर में गुरुवार को चोरी करते दो युवकों को होमगार्ड जवानों ने रंगेहाथ पकड़ लिया। दोनों युवक सीपीडब्ल्यूडी सिविल विभाग के मेंटेनेंस संवेदक के कर्मी बताए जा रहे हैं। वे संस्थान में बाथरूम, किचन समेत अन्य मरम्मत और निर्माण कार्य देखते थे। जानकारी के अनुसार, सीआईपी के विभिन्न क्वार्टरों और हॉस्टल से पिछले कई माह से बाथरूम और किचन के महंगे फिटिंग्स चोरी होने की शिकायतें मिल रही थीं। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: किशनगंज : एसी तार चोरी गिरोह का पुलिस ने किया उद्भेदनघटना का विवरण गुरुवार को होमगार्ड जवान परिसर में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान दोपहर करीब 1:30 बजे उन्हें एक क्वार्टर का दरवाजा तोड़ने की आवाज सुनाई दी। जवानों ने मौक...