रांची, अगस्त 5 -- Ranchi News: अनगड़ा, प्रतिनिधि। कैंब्रिज इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (सीआईटी) में बुधवार को निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में संस्थान के दर्जनों विद्यार्थियों और कर्मचारियों ने अपनी आंखों की जांच कराई। शिविर का आयोजन कैंब्रिज इंस्टीट्यूट और अब्दुल रज्जाक मेमोरियल हॉस्पिटल की इकाई आराम आई हॉस्पिटल के संयुक्त सहयोग से किया गया। शिविर में चिकित्सकों ने मोतियाबिंद, रेटिना, प्टेरिजियम समेत अन्य नेत्र संबंधी समस्याओं की जांच की। मौके पर संस्थान के प्राचार्य डॉ. एल. रंगनाथन, प्रो. दीपक वर्मा, अस्पताल की नेत्र चिकित्सक रेहनामा फिरदौस, कमरान रजा, जावेद अहमद समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...