Ranchi News: सिविल कोर्ट में हुए निर्माण कार्यों की आरटीआई से मांगी जानकारी
रांची, अक्टूबर 23 -- Ranchi News: रांची, संवाददाता। सिविल कोर्ट रांची परिसर में पिछले करीब नौ वर्षों के दौरान कराए गए निर्माण, मरम्मत और रखरखाव के कार्यों पर कितनी राशि खर्च हुई, किन एजेंसियों को काम मिला और भुगतान किस आधार पर किया गया, इसका पूरा हिसाब मांगा गया है। अधिवक्ता संजय कुमार विद्रोही ने सूचना के अधिकार अधिनियम, 2005 के तहत भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता, भवन प्रमंडल संख्या-1, रांची के समक्ष आवेदन देकर एक जनवरी 2017 से आवेदन की तिथि तक के कार्यों से संबंधित अभिलेखों की प्रमाणित प्रतियां मांगी है। आवेदन में सिविल कोर्ट रांची परिसर के भवनों, कार्यालयों, अधिवक्ताओं और वादकारियों की सुविधाओं से जुड़े सभी कार्यों का ब्योरा मांगा गया है। इसमें नए निर्माण, विस्तार, विशेष मरम्मत, वार्षिक रखरखाव, जीर्णोद्धार, रंगाई-पुताई, जलापूर्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.