Ranchi News: सिविल कोर्ट में जेंडर सेंसिटाइजेशन व आंतरिक शिकायत समिति गठित
रांची, जुलाई 27 -- Ranchi News: रांची, संवाददाता। सिविल कोर्ट में महिलाओं के यौन उत्पीड़न की रोकथाम और शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए जेंडर सेंसिटाइजेशन एवं आंतरिक शिकायत समिति का गठन किया गया है। यह समिति झारखंड हाईकोर्ट की अधिसूचना और रजिस्ट्रार जनरल के निर्देश के अनुपालन में गठित की गई है। समिति के अध्यक्ष अतिरिक्त प्रधान न्यायाधीश-द्वितीय राजेश कुमार सिंह बनाए गए हैं। सिविल जज अर्चना कुमारी, श्रुति सोरेन, अधिवक्ता सोसन नाग, ज्योति आनंद, किशोर न्याय बोर्ड की सदस्य मनोरमा मिंज को सदस्य बनाया गया है। न्यायिक दंडाधिकारी एकता सक्सेना समिति की सदस्य सचिव होंगी, जबकि रांची सिविल कोर्ट के रजिस्ट्रार पदेन सचिव की भूमिका निभाएंगे। इस संबंध में न्यायायुक्त अनिल कुमार मिश्रा-1 ने आदेश जारी किया है। हाईकोर्ट ने सभी जिला न्यायालयों को नई नियमाव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.