Ranchi News: सिल्ली स्पोर्ट्स एकेडमी ने तपन कांडू मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट जीता
रांची, सितम्बर 27 -- Ranchi News: सिल्ली, प्रतिनिधि। सिल्ली स्पोर्ट्स एकेडमी ने पश्चिम बंगाल के झालदा में आयोजित तपन कांडू एवं पूर्णिमा कांडू मेमोरियल रनिंग फुटबॉल टूर्नामेंट-2026 का खिताब जीतकर शानदार सफलता हासिल की। 25 से 27 सितंबर तक झालदा हाई स्कूल ग्राउंड में आयोजित नॉकआउट प्रतियोगिता में एकेडमी की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए चैंपियनशिप अपने नाम की। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में पुरुलिया, बलरामपुर, झालदा, कोटशिला और झारखंड के मुरी समेत कुल आठ टीमों ने हिस्सा लिया। फाइनल मुकाबले में सिल्ली स्पोर्ट्स एकेडमी का सामना रांची ब्लैक टाइगर से हुआ। मुकाबला उतार-चढ़ाव भरा रहा, लेकिन अंतिम समय में सिल्ली की टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए 3-0 से जीत दर्ज की।विजेता टीम को जिला खेल पदाधिकारी परिमल कुमार, भाजपा कोर कमेटी मेंबर एवं वाइस प्रेसिडेंट, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.