Ranchi News: सिल्ली में 50 हजार रुपये रिश्वत लेते अमीन गिरफ्तार
रांची, अक्टूबर 1 -- Ranchi News: सिल्ली, प्रतिनिधि। भ्रष्टाचार के खिलाफ एसीबी की कार्रवाई में गुरुवार को सिल्ली अंचल कार्यालय में पदस्थापित अमीन विनोद लोहरा को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद एसीबी की टीम उसे सिल्ली थाना ले गई, जहां उससे पूछताछ की गई। इसके बाद अधिकारियों ने अंचल कार्यालय पहुंचकर सीओ सहित अन्य कर्मियों से भी पूछताछ की। जरूरी कार्रवाई पूरी करने के बाद एसीबी की टीम अमीन विनोद लोहरा को करीब साढ़े चार बजे रांची लेकर रवाना हुई। जमीन की मापी के नाम पर मांगी थी रकम:
रिश्वत मांगने की शिकायत एसीबी के अनुसार, बड़ा मुरी निवासी और वर्तमान में बोकारो के चास निवासी विद्या भूषण कोइरी की करीब दो एकड़ से अधिक जमीन की मापी कर उनके नाम कागजात दुरुस्त करने के नाम पर अमीन विनोद लोहरा ने पहले पांच लाख रुप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.