रांची, जुलाई 24 -- Ranchi News: सिल्ली, प्रतिनिधि। सिल्ली में घुरती रथ यात्रा के अवसर पर शुक्रवार को भगवान राम रघुवर की रथयात्रा श्रद्धा और उल्लास के साथ निकाली गई। पूजा-अर्चना के बाद भगवान राम रघुवर के शालिग्राम विग्रह को रथ पर विराजमान कराया गया। इसके बाद राजबाड़ी परिसर से मौसीबाड़ी थाना टांड़ एवं वापस श्रद्धालुओं ने रथ को खींचते हुए राजबाड़ी तक पहुंचाया। रथ को खींचने और स्पर्श करने के लिए श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिला। इस दौरान पूरा क्षेत्र भगवान राम रघुवर एवं जय जगन्नाथ के जयकारों से गूंज उठा। इस अवसर पर थाना चौक में मेले का भी आयोजन किया गया। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह रहा। मौके पर रथयात्रा समिति के संरक्षक राजा पुष्पेंद्र नाथ सिंह देव, रुद्राक्ष सिंह देव, सहित समिति के सदस्य एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थि...