रांची, सितम्बर 22 -- Ranchi News: सिल्ली, प्रतिनिधि। सिल्ली और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में प्रकृति पर्व करम श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। कई दिनों की तैयारी के बाद मंगलवार को करम डाल की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। बहनों ने भाइयों को तिलक-चंदन लगाकर कलाई में रक्षा सूत्र बांधा और उनकी सुख-समृद्धि व परिवार की खुशहाली की कामना की। पूजा के बाद रातभर गांवों के अखाड़े करम गीतों और मांदर-ढोल की थाप से गूंजते रहे। डीजे की धुन पर भी युवक-युवतियां, महिलाएं और बच्चे उत्साह से नृत्य करते रहे। पारंपरिक परिधान में सजे ग्रामीणों के सामूहिक नृत्य ने पर्व की रंगत बढ़ा दी। देर रात तक अखाड़ों में गीत-संगीत और नृत्य का दौर चलता रहा। यह भी पढ़ें- Deogarh News: मारगोमुंडा : प्रखंड क्षेत्र में धूमधाम से मना करमा पर्व करम के उल्लास में पूरा ग्रामीण क्षेत्र...