रांची, जुलाई 7 -- Ranchi News: सिल्ली, प्रतिनिधि। सिल्ली राजबाड़ी की ऐतिहासिक रथयात्रा के लिए राजबाड़ी परिसर में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ रथ का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। आयोजन समिति के संरक्षक राजा पुष्पेंद्र नाथ सिंह देव ने बताया कि 16 जुलाई को सिल्ली राजबाड़ी परिसर से थाना चौक तक रथयात्रा निकाली जाएगी। राजबाड़ी परिसर से भगवान राम रघुबर रथ पर आरूढ़ होकर सिल्ली थाना चौक मौसीबाड़ी जाएंगे। इसके लिए आयोजन समिति के सदस्य तैयारियों में जुटे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...