Ranchi News: सिल्ली में धूमधाम से हुई मां मनसा की पूजा
रांची, अगस्त 18 -- Ranchi News: सिल्ली, प्रतिनिधि। सिल्ली-मुरी समेत प्रखंड के विभिन्न गांवों में मंगलवार को मां मनसा पूजा धूमधाम और भक्तिभाव के साथ मनाई गई। शाम को श्रद्धालु निकटवर्ती जलाशयों से बारी लाकर पूजा-अर्चना में शामिल हुए। पूजा को लेकर श्रद्धालुओं ने दिनभर निर्जला व्रत रखा। इलाके में कई स्थानों पर मां मनसा की प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान से पूजा की गई। सिल्ली के रजक टोला, रुगड़ी टोला समेत अन्य स्थानों के मनसा मंडपों में विशेष सजावट की गई थी। शाम होते ही पूजा स्थलों पर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी। कई जगहों पर बाजे-गाजे के साथ जात और झापान का आयोजन किया गया। पारंपरिक धार्मिक अनुष्ठानों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से पूरे इलाके में भक्तिमय माहौल बना रहा। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: जगह-जगह प्रतिमा स्थापित कर हुई मां मनसा की आराधना ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.