Ranchi News: सिल्ली में दो दिन से लगातार बारिश, जनजीवन अस्त-व्यस्त
रांची, सितम्बर 24 -- Ranchi News: सिल्ली, प्रतिनिधि। बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के प्रभाव से सिल्ली, मुरी समेत आसपास के क्षेत्रों में पिछले दो दिनों से लगातार बारिश हो रही है। बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। निचले इलाकों में जलजमाव की स्थिति बन गई है। वहीं मुरी-गोला पथ पर पानी भरने से आवागमन में लोगों को परेशानी हो रही है। लगातार बारिश का सबसे अधिक असर व्यापारी, किसान और रोज कमाने-खाने वाले मजदूरों पर पड़ा है। बाजारों में ग्राहकों की संख्या काफी कम रही, जिससे व्यापारियों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। मजदूरों को काम नहीं मिलने से उनके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। खेतों में पानी जमा होने से सब्जी फसलों को नुकसान की आशंका भी बढ़ गई है。 यह भी पढ़ें- बंगाल में उठे निम्न दबाव का असर झारखंड में, 2 दिनों से लगातार बारि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.