Ranchi News: सिल्ली में डहरे करम सांस्कृतिक कार्यक्रम 30 को
रांची, अगस्त 27 -- Ranchi News: सिल्ली,प्रतिनिधि। महाकवि महिपाल साधु कुड़माली सांस्कृतिक कला समिति की ओर से 30 अगस्त को डहरे करम व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम चालीटांड़ मैदान, रामडेरा में सुबह 11 बजे से शाम सात बजे तक चलेगा। समिति के योगेंद्र प्रसाद महतो ने बताया कि कार्यक्रम से पहले सिल्ली पश्चिमी क्षेत्र के कलाकार नागेडीह स्थित स्व. महिपाल साधु की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। इसके बाद कलाकार नागेडीह से पैदल यात्रा कर विभिन्न स्थानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते हुए चालीटांड़ मैदान पहुंचेंगे। मैदान में कलाकार सामूहिक रूप से सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। कार्यक्रम को लेकर कलाकार और आयोजन समिति के सदस्य तैयारियों में जुटे हैं। इसमें दिनेश महतो, अंबारानी, भारती देवी, लखीराम महतो, डॉ. पशुपति महतो, शश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.