रांची, जुलाई 11 -- Ranchi News: सिल्ली, प्रतिनिधि। मुरी-रांची रेलखंड के सिल्ली कोंचाजारा के समीप शनिवार सुबह करीब 5:30 बजे हावड़ा-रांची एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से 20 वर्षीय मनोहर महतो की मौत हो गई। सिल्ली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। मृतक की पहचान सिल्ली के चोकेसेरेंग गांव निवासी नरसिंह महतो के पुत्र के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार मनोहर शुक्रवार को एक दोस्त की शादी में शामिल होने की बात कहकर घर से निकला था। ग्रामीणों ने बताया कि देर रात उसने सिल्लीडीह के एक होटल में दोस्तों के साथ खाना खाया और शराब का सेवन किया। इसके बाद वह होटल के बाहर ही सो गया। शनिवार सुबह मोटरसाइकिल वहीं छोड़कर रेलवे लाइन किनारे शौच के लिए निकला। इसी दौरान रेलवे लाइन पार करते समय हावड़ा-रांची एक्सप्रेस की चपेट में आने ...