Ranchi News: सिल्ली में कुएं में डूबने से महिला की मौत
रांची, अगस्त 29 -- Ranchi News: सिल्ली, प्रतिनिधि। सिल्ली थाना क्षेत्र के गोड़ाडीह गांव के मंडप टोला निवासी पुरण चंद्र बेदिया की पत्नी 65 वर्षीय पुरनी देवी की कुएं में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। जानकारी के अनुसार, पुरनी देवी गुरुवार को घर से बाहर गई थीं। शाम करीब सात बजे परिजन उन्हें खोजकर घर ले आए। घर के समीप उन्हें खड़ा कर उनके पति पुरण चंद्र दरवाजा खोल रहे थे। इसी दौरान वह चुपचाप दोबारा घर से निकल गईं। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका। देर रात होने के कारण परिजन वापस घर लौट आए। शुक्रवार शाम घर के समीप स्थित एक कुएं में ग्रामीणों ने पुरनी देवी का शव देखा। इसकी सूचना तत्काल सिल्ली पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.