Ranchi News: सिल्ली-मुरी में श्रद्धा के साथ खरना संपन्न
रांची, नवम्बर 14 -- Ranchi News: सिल्ली, प्रतिनिधि। सिल्ली, मुरी एवं आसपास के क्षेत्रों में लोक आस्था के चार दिवसीय महापर्व छठ के दूसरे दिन शनिवार को खरना का अनुष्ठान श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर छठ व्रतियों ने दिनभर उपवास रखा और शाम को विधि-विधान से भगवान सूर्य की पूजा-अर्चना की। इसके बाद गुड़ से बनी खीर, रोटी और फल का प्रसाद ग्रहण किया। खरना का प्रसाद ग्रहण करने के साथ ही व्रतियों का 36 घंटे का निर्जला उपवास शुरू हो गया। इस अवसर पर व्रतियों ने श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया। प्रसाद ग्रहण करने के लिए देर शाम तक उनके घरों में लोगों का आना-जाना लगा रहा। यह भी पढ़ें- Rampur News: रामपुर में छठ महापर्व का उल्लास, आज खरना के बाद शुरू होगा निर्जला व्रत घरों और छठ घाटों पर छठी मैया के पारंपरिक गीत गूंजने लगे। रविवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.