Ranchi News: सिल्ली-मुरी-गोला पथ पर गड्ढों से बढ़ी परेशानी
रांची, सितम्बर 22 -- Ranchi News: सिल्ली, प्रतिनिधि। मुरी-गोला पथ पर गड्ढों और अधूरे निर्माण से राहगीरों की परेशानी बढ़ गई है।
सड़क के हालात जर्जर सड़क के कारण झारखंड मोड़ से सिंहपुर चौक तक करीब 10 मिनट का सफर तय करने में आधे घंटे से अधिक समय लग रहा है। सड़क पर जगह-जगह बने बड़े गड्ढे दुर्घटनाओं को न्योता दे रहे हैं। इसके बावजूद मरम्मत और निर्माण कार्य की रफ्तार सुस्त है। करीब एक वर्ष पूर्व सड़क चौड़ीकरण का काम शुरू हुआ था, लेकिन निर्माण एजेंसी की कथित लापरवाही से काम अधूरा पड़ा है। सिंहपुर चौक के पास पक्की सड़क खोदने के बाद निर्माण कार्य बंद कर दिया गया है। इससे वाहनों के आवागमन में परेशानी हो रही है। सबसे ज्यादा दिक्कत मरीजों को लेकर गुजरने वाली एंबुलेंस को हो रही है। चौक के आसपास तीन बड़े अस्पताल और कई छोटे-बड़े विद्यालय हैं। रोजाना बड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.