Ranchi News: सिल्ली थाना में महिला मुंशी निभा रहीं अहम जिम्मेदारी
रांची, जुलाई 10 -- Ranchi News: सिल्ली, प्रतिनिधि। सिल्ली थाना में महिला मुंशी डोली बारला एफआईआर दर्ज करने, स्टेशन डायरी (सनहा) के रखरखाव, दस्तावेजीकरण तथा कंप्यूटर आधारित सभी लेखन कार्यों का जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन कर रही हैं। थाना प्रभारी नवीन कुमार ने कहा कि महिला मुंशी की तैनाती से थाने की कार्यप्रणाली अधिक प्रभावी हुई है और महिलाओं के लिए पुलिस स्टेशन का वातावरण सुरक्षित व सहज बना है। उन्होंने बताया कि इस पद पर सरिस्ता कार्य का कम से कम पांच वर्ष का अनुभव रखने वाली महिला आरक्षियों को प्राथमिकता दी जाती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.