Ranchi News: सिल्ली के दो गांवों में नए ट्रांसफार्मर लगाए गए
रांची, सितम्बर 23 -- Ranchi News: सिल्ली। प्रखंड के आड़ाल नवाडीह और गोड़ाडीह गांव में जिप उपाध्यक्ष वीणा चौधरी के प्रयास से 25-25 केवीए के नए ट्रांसफार्मर लगाए गए। बुधवार को उन्होंने फीता काटकर उद्घाटन किया। ट्रांसफार्मर लगने से बिजली आपूर्ति में सुधार की उम्मीद है। ग्रामीणों ने खुशी जताते हुए आभार जताया। वीणा चौधरी ने कहा कि बुनियादी सुविधाओं के लिए प्रयास जारी हैं। मौके पर विकास महतो, कार्तिक महतो, धर्मेन्द्र महतो, सुनील गोस्वामी, अरविंद महतो, प्रवीण महतो, राहुल महतो, श्रवण महतो, बुद्धेश्वर लोहरा, धन लोहरा, दिलीप चौधरी, अरविंद लोहरा, सारथी देवी, सीमा कुमारी, रोपनी देवी, लीला देवी समेत ग्रामीण मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.