Ranchi News: सिल्ली की अंजना ने जॉर्जिया में जीते दो कांस्य पदक
रांची, अगस्त 3 -- Ranchi News: सिल्ली, प्रतिनिधि। बिरसा मुंडा वूशु अकादमी, सिल्ली की अंजना कुमारी ने जॉर्जिया (यूरोप) में आयोजित अंतरराष्ट्रीय वूशु (ताउलु) प्रतियोगिता में दो कांस्य पदक जीतकर देश-राज्य और क्षेत्र का नाम विश्व स्तर पर रोशन किया है। 30 जुलाई से 4 अगस्त तक चली इस प्रतियोगिता में कई देशों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया, जहां कड़े मुकाबलों के बीच अंजना ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन और आत्मविश्वास के दम पर दो कांस्य पदक अपने नाम किए। अंजना की इस उपलब्धि पर अकादमी के संरक्षक एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो, गूंज के संयोजक जयपाल सिंह, जिप उपाध्यक्ष वीणा चौधरी, प्रमुख जितेन्द्र बड़ाइक, कोच वाहिद अली, आर्चरी कोच प्रकाश राम, शिशिर महतो, झारखंड वूशु एसोसिएशन के महासचिव शैलेंद्र दुबे और मुख्य कोच दीपक गोप शुभकामनाएं दी हैं। कोच वाहि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.