Ranchi News: सिरमटोली में केबुल वायर क्षतिग्रस्त हुआ, केस दर्ज
रांची, अगस्त 22 -- Ranchi News: रांची, प्रमुख संवाददाता। चुटिया थाना क्षेत्र के सिरमटोली चौक के पास गैस पाइप लाइन बिछाने के काम में लगी कंपनी जेएसई इन्फोटेक के कर्मियों की लापरवाही से 11 केवी का बिजली का भूमिगत केबुल वायर क्षतिग्रस्त हो गया। इस वजह से संबंधित फीडर से जुड़े बड़े इलाके में काफी देर तक बिजली गुल रही। बिजली वितरण निगम को लाखों रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। मामले में चुटिया विद्युत आपूर्ति प्रशाखा के जेई रवि कुमार नायक की लिखित शिकायत पर कंपनी के साईट प्रभारी मनोहर ठाकुर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। बताया गया है कि पिछले 19 अगस्त को कंपनी की ओर से गैस पाइप लाइन बिछाने के क्रम में भूमिगत खुदाई को लेकर साइट प्रभारी एचडीडी मशीन चलवा रहे थे। इस क्रम में जरूरी सावधानी नहीं बरतने की वजह से इलेक्ट्रिक केबुल वायर क्षतिग्रस्त हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.