रांची, अक्टूबर 3 -- Ranchi News: ओरमांझी, प्रतिनिधि। गैतलसूद डेम के इरबा सिपाही नदी में डूबने से शनिवार को एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान इरबा के मदरसा मोहल्ला निवासी 42 वर्षीय इमरान अंसारी के रूप में हुई है। वह एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था और परिवार के साथ इरबा में रहता था। उसका मूल घर बिहार के मुजफ्फरपुर बताया गया है। पुलिस ने शव को नदी से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। पुलिस के अनुसार शनिवार दोपहर करीब दो बजे किसी व्यक्ति ने नदी में शव देखा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाला। स्थानीय लोगों ने शव की पहचान इमरान अंसारी के रूप में की। थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मौत डूबने से होने की बात सामने आ रही है। मामले की जांच की जा रही है और परिजनों को सूचना दे दी गई है।

हिंदी ह...