Ranchi News: सिदरौल में काल्पनिक थीम पर सजा मां दुर्गा का पंडाल
रांची, अक्टूबर 15 -- Ranchi News: नामकुम, प्रतिनिधि। श्री श्री दुर्गा पूजा समिति सिदरौल जोड़ा मंदिर और रावण दहन पूजा समिति की ओर से प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इसमें पूजा समिति के अध्यक्ष बल्केश्वर सिंह और रावण दहन समिति के अध्यक्ष अशोक नायक ने बताया कि इस वर्ष सिदरौल में काल्पनिक थीम पर भव्य दुर्गा पूजा पंडाल बनाया गया है। पंडाल और मूर्ति का निर्माण बंगाल के कारीगरों ने किया है। दुर्गा पूजा और रावण दहन कार्यक्रम के लिए समिति ने 15 लाख रुपये का बजट रखा है। पूजा पंडाल का उद्घाटन रक्षा राज्य मंत्री सह रांची सांसद संजय सेठ करेंगे, जबकि रावण दहन कार्यक्रम में खिजरी विधायक राजेश कच्छप मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। रावण दहन 21 अक्टूबर को सिदरौल बाजार मैदान में होगा। इस दौरान 60 फीट ऊंचे रावण और 55-55 फीट ऊंचे कुंभकर्ण व मेघनाथ के पुतलों का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.