रांची, अक्टूबर 29 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। सेंट जेवियर्स कॉलेज के वाणिज्य विभाग ने 'सिक्योरिटीज मार्केट में करियर और एनआईएसएम की भूमिका', विषय पर गुरुवार को सेमिनार आयोजित किया। सेमिनार का उद्घाटन प्राचार्य डॉ फादर रॉबर्ट प्रदीप कुजूर, एसजे ने किया। मुख्य वक्ता नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ सिक्योरिटीज मार्केट्स (एनआईएसएम) के सीनियर जनरल मैनेजर संजीव बजाज ने छात्रों को सिक्योरिटीज मार्केट में उभरते करियर के अवसरों के बारे में बताया। उन्होंने भारतीय वित्तीय क्षेत्र में करियर बनाने के लिए प्रोफेशनल सर्टिफिकेशन, प्रशिक्षण और कौशल विकास के महत्व को समझाया। कार्यक्रम का समन्वय सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची के वाणिज्य विभाग के प्रो हुसैन अहमद और असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ शकील अनवर सिद्दीकी ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...