Ranchi News: सिकिदिरी में तेज बारिश में मिट्टी का कच्चा मकान गिरा
रांची, अगस्त 19 -- Ranchi News: अनगड़ा, प्रतिनिधि। सिकिदिरी के भुसूर गांव निवासी चिंतामणि देवी पति नेवाराम मुंडा का मिट्टी का कच्चा मकान तेज बारिश के कारण मंगलवार रात करीब 11 बजे गिरकर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घर में रखा अनाज और कई जरूरी सामान भी बर्बाद हो गए। घटना के समय चिंतामणि देवी अपने दो बच्चों के साथ बगल के दूसरे कमरे में सो रही थी। घर गिरने का एहसास होते ही वह जाग गई और बच्चों के साथ बाहर निकलकर अपनी और बच्चों की जान बचाई। चिंतामणि देवी ने बताया कि घर गिर जाने के बाद अब रहने में काफी परेशानी होगी। उन्होंने प्रशासन से मुआवजा देने की मांग की है। यह भी पढ़ें- Rampur News: बारिश में कच्चा मकान ढहा, चार बच्चों संग बेघर हुई विधवा यह भी पढ़ें- Gangapar News: जसरा के खटंगिया गांव में चार परिवार का मकान ढहा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.