Ranchi News: सिकिदिरी थाने में दो मामलों का हुआ त्वरित समाधान
रांची, जुलाई 15 -- Ranchi News: अनगड़ा, प्रतिनिधि। सिकिदिरी थाना में बुधवार को जन शिकायत समाधान शिविर लगाया गया। शिविर में आए दो मामलों का थाना प्रभारी बमशंकर यादव ने शिकायतकर्ताओं की बात सुनने के बाद तत्काल समाधान कराया। थाना प्रभारी ने कहा कि जन शिकायत समाधान शिविर का उद्देश्य लोगों की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर त्वरित समाधान करना है। उन्होंने ग्रामीणों से इस व्यवस्था का लाभ उठाने की अपील की। मौके पर एसआई सुधीर सिंह, रंजीत कुमार, प्रदीप भोगता सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद थे। यह भी पढ़ें- Ranchi News: शिविर में चार मामलों का हुआ समाधान
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.