Ranchi News: सिंह मोड़-लटमा सड़क की होगी मरम्मत
रांची, अगस्त 24 -- Ranchi News: रांची, विशेष संवाददाता। सिंह मोड़ से लटमा जाने वाली सड़क के निर्माण और मरम्मत का रास्ता साफ हो गया है। पथ निर्माण विभाग ने करीब 2.35 किलोमीटर लंबी सड़क के लिए 2.44 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति दी है। वित्तीय वर्ष 2026-27 में योजना को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। सड़क के निर्माण से इस मार्ग से आवागमन करने वाले लोगों को अब बेहतर और सुगम रास्ता मिलेगा। अभी यह सड़क संकीर्ण है और कई स्थानों पर गड्ढे हैं। सड़क क्षत्तिग्रस्त भी है। इस इलाके में बड़ी आबादी भी है। योजना के तहत सड़क के निर्माण व मरम्मत का काम कराया जाएगा। कार्य की निगरानी रांची पथ प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता करेंगे। विभाग ने योजना को शत-प्रतिशत पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। योजना की प्रगति की हर महीने समीक्षा होगी। संबंधित मुख्य अभि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.