Ranchi News: सिंगपुर में 10 लाख के आभूषण चोरी मामले की जांच तेज
रांची, अगस्त 9 -- Ranchi News: सिल्ली, प्रतिनिधि। मुरी ओपी क्षेत्र के सिंगपुर में बंद घर से लाखों रुपये के आभूषण चोरी के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। मुरी ओपी प्रभारी विकास कुमार पासवान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। साथ ही आसपास के इलाकों में पहुंचकर स्थानीय लोगों से घटना के संबंध में जानकारी ली। जानकारी के अनुसार, सिंगपुर निवासी सूर्यकांत गिरि परिवार के साथ घर में ताला लगाकर डाल्टनगंज स्थित रिश्तेदार के यहां गए थे। इसी दौरान सात जुलाई की रात अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़कर अलमारी में रखे करीब 10 लाख रुपये के आभूषण चोरी कर लिए। परिवार के लौटने पर चोरी की जानकारी हुई। घटना के बाद से मुरी पुलिस लगातार मामले की जांच कर रही है। पुलिस टीम संभावित ठिकानों पर छापेमारी के साथ सीसीटीव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.