Ranchi News: सावन महोत्सव में गीतों पर झूमी महिलाएं
रांची, अगस्त 23 -- Ranchi News: रांची। राजधानी रांची के धुर्वा स्थित फ्लेव्स रिस्टोरेंट में सावन महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सावन के पारंपरिक रंग देखने को मिले। महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में सज-धज कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। महोत्सव में नाच-गाने का विशेष आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं ने सामूहिक रूप से गीतों पर थिरकते हुए सावन की मस्ती का आनंद लिया। आयोजन में हिनू स्थित हाईकोर्ट कॉलोनी की कई महिलाओं ने भी भाग लिया। कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं ने इस आयोजन को लेकर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजनों से न केवल मनोरंजन होता है, बल्कि आपसी भाईचारा और सामाजिक जुड़ाव भी बढ़ता है। यह भी पढ़ें- लेडीज क्लब में रोमा ने सावन क्वीन का खिताब जीता सावन महोत्सव के इस आयोजन ने पूरे माहौल को उत्सवमय बना दिया और उपस्थित सभी महिलाओं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.