रांची, जुलाई 30 -- Ranchi News: रांची। सावन के पहले दिन गुरुवार को केतारी बागान स्थित सुरेश्वर महादेव मंदिर में भक्तों ने पहले दिन जलाभिषेक किया। इस अवसर पर मंदिर के पुजारी ने प्रात:काल की पूजा कर उनकी महाआरती की। दैनिक पूजा के बाद भक्तों के लिए पट खुलने के बाद यहां दिनभर पूजा होती रही। संध्या काल में यहां बाबा का भव्य शृंगार किया गया। भक्तों ने बाबा की आरती की। कई भक्त आरती में सम्मिलित हुए। सावन माह में बाबा के जलाभिषेक को लेकर मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया है। मंदिर परिसर पुष्पों से सुसज्जित है। रात के दौरान विशेष लाइट की व्यवस्था की गयी है। यह भी पढ़ें- पवित्र सावन के पहले दिन शिवालयों में जलाभिषेक, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजेंगे शिवालय इसमें संतोष कुमार, सुरेश साहू समेत समिति के कई लोग उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- Gaya News: सावन की ...