रांची, जुलाई 26 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। पहाड़ी मंदिर के मुख्य द्वार स्थित शेड में रविवार को हुई बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि पिछले वर्ष की भांति इस साल भी सावन महीने की प्रत्येक सोमवारी को मुख्य द्वार पर भव्य संध्या महाआरती की जाएगी। इसके उपरांत भक्तों के बीच खीर महाभोग का प्रसाद वितरित किया जाएगा और शिवभक्तों को सम्मानित भी किया जाएगा। सावन के दूसरे सोमवार को सुबह सात बजे से 'भोले की दौड़' का आयोजन होगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे। यह दौड़ चुटिया स्थित स्वर्णरेखा तट के इक्कीसों महादेव से प्रारंभ होकर बहु बाजार, कर्बला, चर्च रोड, हनुमान मंदिर, सर्जना चौक, अल्बर्ट एका चौक, शहीद चौक, कोतवाली, काट सराय रोड, बकरी बाजार और हरमू रोड होते हुए पहाड़ी मंदिर स्थित महाकाल मंदिर पहुंचेगी, जहां जलाभिषेक कि...