रांची, अगस्त 10 -- Ranchi News: खूंटी, संवाददाता। सावन के दूसरे सोमवारी के अवसर पर रौनियार वैश्य समिति के तत्वावधान में सोमवार को महादेव मंडा में भगवान शिव की श्रृंगार पूजा सह भंडारा का आयोजन किया गया।  श्रृंगार पूजा के लिए नेताजी चौक स्थित देवी गुड़ी से भव्य डोली यात्रा निकाली गई। ढोल-नगाड़ों और भजन-कीर्तन के साथ निकली शोभायात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए महादेव मंडा पहुंची। शोभायात्रा में महिलाओं की विशेष भागीदारी रही। श्रद्धालु भक्ति गीतों पर झूमते हुए भगवान शिव के जयकारे लगाते चल रहे थे। इससे पूरे वातावरण में भक्तिमय माहौल बना रहा। महादेव मंडा पहुंचने के बाद विधि-विधान से भगवान भोलेनाथ का श्रृंगार और पूजा-अर्चना की गई। यह भी पढ़ें- Garhwa News: चंदनी गांव से कांवरियों का जत्था बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना इसके बाद श्रद्धालुओं के ब...