Ranchi News: साल्हन में 10 दिनों के बाद पहुंची बिजली
रांची, अगस्त 30 -- Ranchi News: अनगड़ा, प्रतिनिधि। प्रखंड के साल्हान मंदिर टोला के समीप खिजरी विधायक राजेश कच्छप की अनुशंसा पर स्वीकृत 100 केवीए के नए ट्रांसफार्मर का उद्घाटन युवा प्रखंड अध्यक्ष विशाल स्वांसी और शनिचरवा पाहन ने संयुक्त रूप से किया। पिछले 10 दिनों से गांव में बिजली आपूर्ति बाधित थी। ग्रामीणों की समस्या की जानकारी विधायक को मिलने के बाद दो दिनों के अंदर नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराया गया। नया ट्रांसफार्मर लगने से ग्रामीणों को बिजली संकट से राहत मिली। मौके पर बसंत चौधरी, संतोष पांडेय, धनेश्वर स्वांसी सहित अन्य लोग मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.