Ranchi News: सालहन सहकारी समिति का चुनाव संपन्न
रांची, अक्टूबर 29 -- Ranchi News: अनगड़ा, प्रतिनिधि। सालहन बहुउद्देशीय प्राथमिक सहकारी समिति लिमिटेड की प्रबंधकारिणी समिति का चुनाव गुरुवार को निर्विरोध संपन्न हुआ। निर्वाचन पदाधिकारी सह सहकारिता प्रसार पदाधिकारी, अनगड़ा अरविंद कुमार ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों की घोषणा करते हुए उन्हें निर्वाचन प्रमाण-पत्र जारी किया। इसके अनुसार, मनक करमाली अध्यक्ष और हरिनाथ पाहन उपाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित हुए। वहीं, प्रबंधकारिणी समिति के सदस्य के रूप में अनीता देवी, उषा देवी, किशोर मुंडा, किशोर मुंडा, जितेंद्र पाहन, मीना देवी, रीता देवी और सिनोज करमाली निर्विरोध चुने गए। चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराने में सहायक निर्वाचन पदाधिकारी रितेश पत्रा सहित अन्य लोगों का योगदान रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.