रांची, जुलाई 19 -- Ranchi News: तमाड़, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के गागरसतिया में रविवार को विश्व आदिवासी दिवस मनाने को लेकर उधारकांत मुंडा की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें विभिन्न गांवों के आदिवासी सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। बैठक में निर्णय लिया गया कि 9 अगस्त को सालगाडीह मैदान में विश्व आदिवासी दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आदिवासी समाज की भागीदारी होगी। साथ ही सांसद, विधायक और पूर्व विधायकों को भी आमंत्रित करने का निर्णय लिया गया। इस वर्ष मैट्रिक और इंटर में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया जाएगा। बैठक में कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए विश्व आदिवासी दिवस आयोजन समिति का गठन किया गया। इसमें अध्यक्ष उधारकांत मुंडा, सचिव हीरा मुंडा, कोषाध्यक्ष पूर्णचंद्र मुंडा, महासचिव...