Ranchi News: सारिया बनीं मिस फ्रेशर व मेहताब मिस्टर फ्रेशर
रांची, अगस्त 22 -- Ranchi News: रातू, प्रतिनिधि। लॉरेंस इंटर कॉलेज में सत्र 2026-28 के नवागंतुक विद्यार्थियों के स्वागत के लिए शनिवार को फ्रेशर्स कार्यक्रम हुआ। शुरुआत जनजातीय नृत्य से हुई, जिसमें विद्यार्थियों ने झारखंड की संस्कृति और परंपरा की झलक दिखाई। नृत्य, गीत, शायरी और मनोरंजक गतिविधियों ने कार्यक्रम में रंग भर दिया। मिस फ्रेशर और मिस्टर फ्रेशर प्रतियोगिता में सारिया परवीन को मिस फ्रेशर और मेहताब आलम को मिस्टर फ्रेशर चुना गया। प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों को शिक्षा, अनुशासन, सकारात्मक सोच और व्यक्तित्व विकास के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में आशु भगत, नाज परवीन, प्रीति तिग्गा, शाहीन परवीन, अभिषेक कुजूर, आरिफ, साकिर, शहबाज, नगमा और मुकेश का योगदान रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.