Ranchi News: सारजमडीह में श्रद्धा के साथ नवरात्रि मनाने का निर्णय
रांची, सितम्बर 25 -- Ranchi News: तमाड़, प्रतिनिधि। श्रीश्री शक्ति क्लब दुर्गा पूजा समिति, दोंवाटी चौक, सारजमडीह की शारदीय नवरात्रि दुर्गा पूजा के निमित्त एक बैठक दुर्गा मंदिर परिसर में नीतीश पांडेय की अध्यक्षता में गई। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि इस वर्ष भी मां दुर्गा की भव्य मूर्ति का निर्माण किया जाएगा और पूर्ण भक्ति-भाव व हर्षोल्लास के साथ पूजा-अर्चना की जाएगी। साथ ही हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी एकादशी के दिन आंचूडीह नदी तट पर लगने वाले पारंपरिक मुखिया मेला, भव्य रावण दहन और मां की मूर्ति विसर्जन को पूरे विधि-विधान से संपन्न करने का निर्णय लिया गया। पूजा एवं मेले को सफल बनाने हेतु एक संचालन समिति का गठन किया गया और सभी सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.