Ranchi News: सामूहिक सहयोग और कड़ी सुरक्षा से रांची में भव्यता के साथ हुई दुर्गा पूजा: प्रशासन
रांची, अक्टूबर 22 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। रांची में इस वर्ष दुर्गा पूजा का आयोजन भव्य, अनुशासित और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। जिला प्रशासन ने जानकारी दी कि शहरी तथा ग्रामीण, दोनों क्षेत्रों में विधि-व्यवस्था पूरी तरह सामान्य रही। सुरक्षा, यातायात, स्वच्छता और बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं को सुचारु बनाए रखने में विभिन्न सरकारी विभागों, पूजा समितियों तथा आम नागरिकों ने अहम भूमिका निभाई। इस बार त्योहार के दौरान सामाजिक जागरुकता पर भी विशेष ध्यान दिया गया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की प्रेरणा से सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा जिलेभर के पूजा पंडालों में नशामुक्ति अभियान चलाया गया। पंडालों में नशामुक्त जीवन के लाभ और नशे के दुष्प्रभावों को दर्शाते फ्लैक्स लगाए गए, जिससे लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की प्रेरणा मिली।
सुरक्षा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.