Ranchi News: सामुदायिक भवन में निगम का अंचल कार्यालय खोलने का मामला हाईकोर्ट पहुंचा
रांची, अक्टूबर 9 -- Ranchi News: रांची, विशेष संवाददाता। एचईसी कॉलोनी के सेक्टर-3 कम्युनिटी हॉल में रांची नगर निगम का अंचल कार्यालय खोलने को लेकर विवाद गहरा गया है। स्थानीय निवासियों के विरोध के बाद अब यह मामला झारखंड हाईकोर्ट पहुंच गया है। अंचल कार्यालय खोले जाने के खिलाफ जनहित याचिका दायर की गयी है, जिस पर 15 अक्तूबर को सुनवाई होगी। रांची नगर निगम ने सेक्टर-3 स्थित कम्युनिटी हॉल को अंचल कार्यालय के रूप में इस्तेमाल करने की तैयारी शुरू की थी। इस फैसले पर स्थानीय निवासियों ने आपत्ति जताई। झारखंड हाईकोर्ट के अधिवक्ता और स्थानीय निवासी सूरज किशोर प्रसाद ने इस संबंध में मुख्यमंत्री सचिवालय, नगर विकास एवं आवास विभाग, एचईसी के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक (सीएमडी) और रांची नगर आयुक्त को लिखित आपत्ति भी सौंपी थी। इसके बावजूद विवाद का समाधान नहीं हो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.