Ranchi News: सामुदायिक भवन को निगम का अंचल कार्यालय बनाने के प्रस्ताव का विरोध
रांची, सितम्बर 30 -- Ranchi News: रांची, विशेष संवाददाता। एचईसी कॉलनी के सेक्टर-3 स्थित सामुदायिक भवन को रांची नगर निगम का अंचल कार्यालय बनाने के प्रस्ताव का विरोध शुरू हो गया है। सेक्टर-3 निवासी और झारखंड हाईकोर्ट के अधिवक्ता सूरज किशोर प्रसाद ने इस संबंध में मुख्यमंत्री सचिवालय, नगर विकास एवं आवास विभाग, रांची नगर निगम और एचईसी के सीएमडी को लिखित आपत्ति दी है। उन्होंने प्रस्तावित कार्यालय के लिए भवन के इस्तेमाल की वैधता, एचईसी की अनुमति और भवन के स्वामित्व से जुड़े दस्तावेज सार्वजनिक करने की मांग की है। अधिवक्ता ने कहा है कि उन्हें 29 सितंबर को प्रकाशित खबर से जानकारी मिली कि नगर निगम एचईसी के सेक्टर-3 मार्केट स्थित सामुदायिक भवन में अपना कार्यालय शुरू करने की तैयारी कर रहा है और इसका उद्घाटन दो अक्तूबर को प्रस्तावित है। यह भवन कोई खाली...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.