रांची, अक्टूबर 15 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। त्योहारी सीजन में विशेष सामान्य ट्रेनों में आरक्षित बर्थ फुल होने से यात्रियों के सामने परेशानी खड़ी हो गई है। हालांकि स्पेशल ट्रेनों में आरक्षित बर्थ खाली रहने से यात्रियों को कुछ राहत है। रांची-शालीमार द्वि-साप्ताहिक पूजा स्पेशल ट्रेन 27 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार व शुक्रवार को चल रही है। यह ट्रेन रांची से रात 11 बजे रवाना होगी और शालीमार सुबह 8:30 बजे पहुंचेगी। यह ट्रेन पश्चिम बंगाल के लिए दी गई है। इस ट्रेन में अभी स्लीपर के 189 से ज्यादा सीटें खाली हैं। वहीं, रांची-अलीपुरद्वार पूजा स्पेशल में भी आरक्षित बर्थ खाली है। हटिया-सर एम विश्वईश्वरैया-बेंगलुरु साप्ताहिक पूजा स्पेशल ट्रेन अपनी क्षमता के अनुरूप फुल चल रही है। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: बिहार के यात्रियों को लेकर रवाना हु...