रांची, जुलाई 28 -- Ranchi News: कांके, प्रतिनिधि। कांके थाना क्षेत्र के मंगल बाजार पतरातू स्थित साप्ताहिक हाट से मंगलवार शाम एक पारा शिक्षक की बाइक चोरी हो गई। इस संबंध में दुबलिया निवासी पारा शिक्षक किशोर कुमार केसरी ने कांके थाना में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि शाम करीब 4:30 बजे वे अपनी बाइक हाट परिसर में खड़ी कर सब्जी खरीदने गए थे। करीब 10 मिनट बाद लौटने पर बाइक वहां नहीं मिली। काफी खोजबीन के बाद भी बाइक का कोई सुराग नहीं मिला। घटना की सूचना मिलते ही कांके थाना पुलिस जांच में जुट गई। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि बाइक चोरों की पहचान कर वाहन बरामद किया जा सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...