रांची, सितम्बर 4 -- Ranchi News: बेड़ो, प्रतिनिधि। झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं की बैठक शुक्रवार को महादानी मैदान, बेड़ो के समीप प्रखंड अध्यक्ष सत्येन्द्र साहू की अध्यक्षता में हुई। बैठक में एमएमडीआर खनन बिल के विरोध में गहन विचार-विमर्श किया गया तथा आंदोलन की रूपरेखा और रणनीति तय की गई। बैठक में आगामी सात सितंबर को प्रखंड मुख्यालय परिसर में धरना-प्रदर्शन आयोजित करने का निर्णय लिया गया। मौके पर पार्टी के केंद्रीय सचिव नंद किशोर मेहता मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। बैठक में जिला अध्यक्ष मुस्ताक आलम, मुन्ना बड़ाइक, सचिव सहिंद्र लकड़ा, संदीप उरांव, बांदे उरांव, पीटर तिर्की, अनिल मिंज और संतोष लकड़ा सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- एमएमडीआर विधेयक 2026 के विरोध में झामुमो का जनजागरूकता अभियान, 7 सितंबर के धरना-प्रद...