रांची, अगस्त 22 -- Ranchi News: मुरहू। प्रतिनिधि। प्रखंड सभागार में शुक्रवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी रंजीत कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में प्रखंड शिक्षा समिति की बैठक हुई। बैठक में वर्ष 2019 से शून्य नामांकन वाले तीन विद्यालयों को बंद करने के प्रस्ताव पर चर्चा की गई। इनमें उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय उबुरू, उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय जलासार और उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय मधुकमडीह शामिल हैं। बैठक में प्रखंड शिक्षा समिति के सभी सदस्यों की सहमति के बाद तीनों विद्यालयों को बंद करने के प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया। इस दौरान शिक्षा व्यवस्था में सुधार और विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने पर भी चर्चा हुई। साथ ही विद्यालयों में माध्याह्न भोजन की व्यवस्था, विद्यालय भवनों की स्थिति और शिक्षा से जुड़े अन्य विषयों की समीक्षा की गई। बैठ...