Ranchi News: सात माह से बजट अटका, नौ नवंबर से एमडीएम बंद करेंगे शिक्षक
रांची, अक्टूबर 29 -- Ranchi News: रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। राज्य के सरकारी विद्यालयों में नौनिहालों की थाली भरने की जिम्मेदारी निभा रहे हेडमास्टर और शिक्षक इन दिनों गंभीर प्रशासनिक और आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। पिछले सात महीनों से स्कूलों को मध्याह्न भोजन योजना की राशि आवंटित नहीं की गई है। नौनिहालों को भूखा न रहना पड़े और विभागीय कार्रवाई की गाज न गिरे, इसके लिए हेडमास्टर अपने वेतन और व्यक्तिगत बचत से बच्चों का पेट भर रहे हैं। अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ ने राज्य सरकार को अल्टीमेटम दिया है कि आठ नवंबर तक बकाया राशि का भुगतान नहीं होता है तो नौ नवंबर से स्कूलों में मिड डे मील बंद कर दिया जाएगा। राज्य मुख्यालय की ओर से मिड डे मील की राशि करीब एक माह पूर्व ही सभी जिला कार्यालयों को हस्तांतरित कर दी गई थी। जिलों के माध्यम से यह राशि स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.