Ranchi News: सात महीने से शोपीस बना ट्रांसफॉर्मर, सैकड़ों घरों के लोग परेशान
रांची, जुलाई 5 -- Ranchi News: रातू, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के शिवनगर, पिर्रा में सरकारी जमीन पर सात महीने पहले लगाया गया ट्रांसफॉर्मर अब तक चालू नहीं हो सका है। कनेक्शन नहीं मिलने से शिवनगर, पिर्रा के सैकड़ों घरों में लो-वोल्टेज की समस्या बनी हुई है। लोगों का कहना है कि पंखा, फ्रिज समेत अन्य बिजली उपकरण ठीक से नहीं चल पा रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि एक व्यक्ति के विरोध के कारण ट्रांसफॉर्मर में कनेक्शन नहीं दिया जा रहा है। अमरेंद्र ओझा, रामबिलास दुबे, पीतोवास बेहरा, रंजीत महतो, रामआस दुबे समेत अन्य ग्रामीणों ने बताया कि सात महीने से ट्रांसफॉर्मर खड़ा है, लेकिन अब तक तार नहीं जोड़ा गया। विभाग के चक्कर लगाने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। विद्युत विभाग के जूनियर इंजीनियर रंजीत कुमार ने बताया कि कई बार ट्रांसफॉर्मर में कनेक्शन करन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.