रांची, जुलाई 22 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। रांची नगर निगम ने बुधवार को दीनदयाल चौक से हरमू रोड होते हुए अरगोड़ा चौक तक विशेष अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान इंफोर्समेंट टीम ने सड़कों और फुटपाथों से अवैध कब्जे हटवाए। कार्रवाई के तहत 7 अस्थायी ढांचों को ध्वस्त किया गया, 5 गुमटियों-ठेलों को जब्त किया गया तथा लगभग 10 अवैध विज्ञापन बोर्ड हटाए गए। जांच के दौरान वैध ट्रेड लाइसेंस न मिलने पर 5 दुकानों को तत्काल प्रभाव से बंद करा दिया गया। नगर निगम ने शहरवासियों से सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण न करने और समय पर ट्रेड लाइसेंस बनवाने की अपील की है। निगम ने स्पष्ट किया कि शहर को व्यवस्थित बनाने के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...