Ranchi News: साउथ गेट रांची रेलवे स्टेशन पर 1964 से हो रही दुर्गा पूजा
रांची, अक्टूबर 18 -- Ranchi News: रांची। श्री श्री सार्वजनीन दुर्गा पूजा समिति, साउथ गेट (रांची रेलवे स्टेशन) द्वारा आयोजित दुर्गा पूजा में रविवार को श्रद्धालुओं ने माता की विधिवत आराधना की। यहां वर्ष 1964 से निरंतर पूजा आयोजित की जा रही है। इस बार मां दुर्गा काल्पनिक थीम पर निर्मित आकर्षक पंडाल में विराजमान हैं। पंडाल के पट का अनावरण नौ कन्याओं ने किया, जिसके पश्चात 101 माताओं ने माता रानी की शुभ आरती उतारी। इस अवसर पर बड़ी संख्या में नगर के श्रद्धालु उपस्थित थे। समिति द्वारा प्रतिदिन भोग वितरण जारी रहेगा। यह भी पढ़ें- Ranchi News: एयरपोर्ट कॉलोनी में दुर्गा पूजा की धूम यह भी पढ़ें- Ranchi News: नई थीम पर बने पंडालों को देखने के लिए उमड़ रहे श्रद्धालु
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.